BIG NEWS : लालू यादव की दोबारा होगी कोरोना जांच
● एक सेवादार को सर्दी और खांसी होने पर सैंपल लिया गया था, रविवार को सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
मानिक बोस
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की दोबारा कोरोना जांच की जाएगी। इससे पहले शनिवार को कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, लालू में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे पर उनके एक सेवादार को सर्दी और खांसी होने पर सैंपल लिया गया था। इस सेवादार की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।
लालू के सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन लालू यादव का दोबारा सैंपल लिया जाएगा। आरजेडी के सदस्यों ने बताया कि जिस सेवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह लालू के साथ ही रहता था। पिछले कई दिनों से इसे खांसी हो रही थी। खांसी होने पर सेवक को गले में दर्द और बुखार भी आ रहा था। ऐसे में उसके साथ अन्य दो सेवकों की भी रिपोर्ट कोरोना जांच के लिए भेजी गई। इस दौरान लालू की रिपोर्ट निगेटिव और उसके सेवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मालूम हो कि यह सेवक पिछले कई वर्षों से राजद प्रमुख की सेवा करता आ रहा है।
तीन केस में काट रहे सजा
23 दिसम्बर 2017 को देवघर कोषागार से 84.53 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी। 24 मार्च 2018 को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में 2 अलग-अलग धाराओं में लालू को 7-7 साल की सजा सुनाई गई, जबकि 60 लाख जुर्माना भी लगाया। 3 अक्टूबर 2013 में चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ और 33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। लालू की यह तीनों सजा एक साथ चल रही है।
Similar Post You May Like
-
उजड़े मेले में देखिए नौटंकी..पान खाएं सैंया हमार
राजीव मित्तल नई दिल्ली :बजट पर उम्मीदों का असीम भार... अपने इस लेख में Alok Joshi ने आगामी बजट के म...
-
गणतंत्र दिवस !
सर्वेश तिवारी श्रीमुखगोपालगंज : अच्छा लगता है उस महान गणतंत्र का हिस्सा होना जिसकी समूची व्यवस्था व्...
-
हम, भारत के लोग.....
हिमकर श्यामरांची : 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक अहम दिन है। इसी दिन संविधान को लागू किया...