बड़ी खबर : प्रवासी मजदूरों से भरी बस रामगढ़ केझिया घाटी में दुर्घटनाग्रस्त
महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस, 22 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केझिया घाटी में प्रवासी मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार को हुए इस हादसे में 22 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि बस जीजे 11 टी- 1817 महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इस बस पर कुल 78 प्रवासी मजदूर सवार थे। दुलमी प्रखंड के केझिया घाटी में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और पूरी बस पलट गई। यह घाटी सिकिदिरी और रजरप्पा थाना का सीमा क्षेत्र है। इसलिए दोनों थानों की पुलिस ने यह राहत कार्य चलाया। उन्होंने बताया कि चार एंबुलेंस से सीकिदरी थाना प्रभारी ने घायलों को रिम्स में भर्ती कराया। कुछ घायलों को गोला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकिदरी और रजरप्पा थाना प्रभारी मिलकर घायलों की सूची बना रहे हैं।
48 मजदूर महाराष्ट्र से चले थे, 30 छत्तीसगढ़ में हुए थे सवार
प्रवासी मजदूरों से भरी बस महाराष्ट्र से जब चली तो उस पर 48 मजदूर ही सवार थे। वे सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। रास्ते में बस चालक ने छत्तीसगढ़ में 30 मजदूरों को बस की छत पर बैठा लिया। उन लोगों को भी पश्चिम बंगाल ही जाना था। इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूरों को हुआ है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों में वही शामिल है, जो बस की छत पर बैठे हुए थे। रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि बस के अंदर बैठे मजदूरों को हल्की चोटें भी आई हैं।
Similar Post You May Like
-
उजड़े मेले में देखिए नौटंकी..पान खाएं सैंया हमार
राजीव मित्तल नई दिल्ली :बजट पर उम्मीदों का असीम भार... अपने इस लेख में Alok Joshi ने आगामी बजट के म...
-
गणतंत्र दिवस !
सर्वेश तिवारी श्रीमुखगोपालगंज : अच्छा लगता है उस महान गणतंत्र का हिस्सा होना जिसकी समूची व्यवस्था व्...
-
हम, भारत के लोग.....
हिमकर श्यामरांची : 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक अहम दिन है। इसी दिन संविधान को लागू किया...