ऐसी सरकार को आप बदल देंगे...
मधुकर श्रीवास्तव
रांची : शहीदे आजम भगत सिंह का आज जन्मदिन है। भगत सिंह ने कहा था- अगर कोई सरकार जनता को उसके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखती है तो जनता का कर्तव्य बन जाता है कि ऐसी सरकार को बदल दे या समाप्त कर दे...।
शर्म : ये तो लापरवाही की हद है
झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम लोगों ने कितनी प्रगति की है, आइए इसका जायजा लेते हैं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की हालत बेहद खराब है।
यह तस्वीर झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की है। सरकार लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का दावा करती है। इसके लिए करोडो रूपये खर्च भी किये गए है। बावजूद इसके यहां आये दिन अव्यवस्था का आलम देखने को मिलता है। ब्लड बैंक के सामने ली गयी ये तस्वीर रिम्स की अव्यवस्था की पोल खोल रही है। बोकारो के चंद्रपुरा निवासी चाचा ब्लड कैंसर से पीड़ित अपने दो साल के भतीजे को स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण गोद में लेकर घंटो भटकता रहा, वही ट्रॉली नहीं मिलने के कारण पीछे बच्चे का दादा एम्बुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर हाथ में थामे डॉक्टर के पास जाने के लिए परेशान दिखा। लेकिन रिम्स प्रबंधन की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। रिम्स में इस तरह की घटनाएं रोजाना देखने को मिलेंगी जो आपको अंदर तक परेशान करेंगी। अब जरा अंदाजा लगाइए कि राज्य की राजधानी की यह हालत है तो जिलों के अस्पतालों की हालत कैसी होगी।
राजधानी में लोगों को नहीं मिलते पीने के स्वच्छ पानी
राजधानी की अधिकांश लोग शुद्ध पानी पीने के लिए तरसते है। और गर्मी के मौसम में पानी के लिए तरसते हैं। गर्मी में पानी ही नहीं मिलती। वाटर लेवल नीचे चला जाता है। भगवान भरोसे नगर निगम टैंकर से पानी पहुंचाता है। राजधानी के कई मोहल्ले काके, हरमू, मधुकम समेत दर्जनों ऐसे मोहल्ले के लोग पानी के लिए दर-दर भटकते हैं। यह राजधानी के हालात है। गर्मी के मौसम में पानी लोगों की दिनचर्या बदल देती है। कई मोहल्लों में तो लोग रात में ही पानी के बर्तन लेकर लाइन में लग जाते हैं। आप फक्र करिए कि सरकार रांची से ही चलती है।
राजधानी में बिजली कब कटेगी और कब आएगी पता नहीं
शहर में आए दिन हो रही बिजली कटौती से शहरवासी परेशान हैं। बिजली कटौती की समस्या इतनी गंभीर है की आप केवल और केवल इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इस ट्वीट से समझ सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि रांची में प्रतिदिन 4 से 7 घंटे बिजली कट रही है इस पावर कट की समस्या से यहां की जनता बेहद परेशान हैं। आज 5 घंटे से पावर कट है। और उसकी वजह समझ से परे है, क्योंकि मौसम बिल्कुल साफ है और त्यौहार का सीजन है नहीं। बावजूद बिजली नहीं है। अब आप अंदाजा लगाइए साहब की जब राजधानी रांची में पावर कट की समस्या इतनी विकराल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में क्या हालात होंगे।
विकास बनाम सौंदर्य की नदी...