BIG NEWS : भारत के पीछे हटते ही पाकिस्तान को मिला खजाना भरने का मौका !
नई दिल्ली : पर्यावरणीय चिंताओं के चलते एक तांबा परिशोधन प्लांट बंद करने से एक तरफ पाकिस्तान को भारी आर्थिक फायदा हो रहा है वहीं भारत निर्यातक से आयातक बनकर रह गया है। देश तीन साल पहले तक रिफाइंड तांबे का प्रमुख निर्यातक था। असल में तमिलनाडु के तूतुकुड़ी में तांबा गलाने वाला संयंत्र बंद हो जाने से ये स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे भारत के निर्यात में तेज़ी से गिरावट आई और पड़ोसी पाकिस्तान को अपना खजाना भरने का मौका मिल गया। पाकिस्तान अब भारत के स्थान पर चीन को तांबा का निर्यात करके विदेशी मुद्रा कमा रहा है।
बंद हो गया चार लाख टन उत्पादन
तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर का 4 लाख टन उत्पादन क्षमता वाला प्लांट राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिश के बाद मई 2018 में बंद कर दिया गया था। इस प्लांट से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की खबरें आने के बाद वहां के निवासियों ने हिंसक प्रदर्शन भी किए थे। पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में केयर रेटिंग्स ने बताया कि भारत का तांबा उद्योग पिछले दो वर्षों से आधी क्षमता पर काम कर रहा है क्योंकि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4 लाख टन क्षमता के स्मेल्टर को बंद कर दिया गया है।
पहले करता था निर्यात, अब आयातक बन कर रह गया
आंकड़ों के अनुसार परिष्कृत तांबे का आयात 2017-18 में 44,245 टन से बढ़कर 2018-19 में 92,290 टन हो गया, जबकि निर्यात 2017-18 में 3.78 लाख टन से घटकर, 2018-19 में 47,917 टन रह गया। इससे 2017-18 का 3,34,310 टन शुद्ध निर्यात 2018-19 में 44,373 टन के शुद्ध आयात में बदल गया। बिजली और दूर संचार उद्योग सबसे अधिक तांबा उपयोग करता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, बिल्डिंग और निर्माण तथा इंजीनियरिंग वस्तुओं में भी तांबा काम आता है।
तांबा अयस्क खनन में समस्या और ख़ासकर चीन की ओर से भारी मांग की वजह से अगली तिमाही में भी तांबे की क़ीमतें ऊंची बनी रहने की संभावना है। कुछ साल पहले तक भारत चीन को परिष्कृत तांबा निर्यात करता था। अब वह जगह पाकिस्तान ने ली है। पाकिस्तान भी तांबे का उत्पादन करता है इसके अलावा लेटिन अमेरिकी देश भी तांबे का निर्यात करते हैं।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच जिलों...
सिद्धार्थ सौरभइलाहाबाद : उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स...
-
BIG NEWS : दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : कोरोना महासंकट के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। ये लॉ...
-
BIG NEWS : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा - “कोविड ...
टोनी पाधाश्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमें कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र...