BIG NEWS : रांची में आज सिर्फ सुजाता सिनेमा का उठेगा पर्दा, काॅलेज, काेचिंग और पार्क भी खुलेंगे
ऋषिकेश मुखर्जी
रांची : लंबे अरसे बाद रांची वासियों के लिए मार्च का महीना सुकून भरा होगा। क्योंकि रांची में आज से यूनिवर्सिटी, काॅलेज, काेचिंग संस्थान, पार्क और सिनेमाघर खुलने लगेंगे। साेमवार काे राजधानी के सुजाता सिनेमा का पर्दा उठेगा। यह क्षमता से 50 फीसदी दर्शकाें के साथ शुरू हाेगा। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक एक स्क्रीन पर छह की जगह चार शाे ही चलाए जाएंगे। टिकट की दराें में भी 25 से 30 फीसदी की कमी की जाएगी। जबकि अन्य सिनेमा हाॅल और मल्टीप्लेक्स पांच मार्च काे खुलेंगे। सिनेमाघर संचालकाें का कहना है कि चूंकि शुक्रवार काे नई फिल्म रिलीज हाेती है, इसलिए उस दिन से ही सिनेमाघर खाेले जाएंगे। निजी पार्क भी खुल जाएंगे, लेकिन सरकारी पार्काें काे खुलने में अभी समय लगेगा। क्याेंकि उन्हें सरकार का आदेश अब तक नही मिला है।
यूनिवर्सिटी में आज से क्लास, काेचिंग सेंटर भी खुलेंगे
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में साेमवार से यूजी-पीजी और वाेकेशनल की कक्षा शुरू हाे जाएगी। कुलपति डाॅ. एसएन मुंडा ने कहा कि काेविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाई शुरू की जाएगी। वहीं रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ. रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्लास शुरू करने के लिए अभी सरकार से चिट्ठी नहीं मिली है। चिट्ठी मिलते ही पढ़ाई शुरू हाे जाएगी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद यादव बिलुंग ने कहा कि जिले के 199 हाईस्कूलाें में पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
निगम और वन विभाग के पार्कों काे सरकार के आदेश का इंतजार
सरकार ने शहर के पार्काें काे एक मार्च से खाेलने का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन नगर निगम और वन विभाग के पार्काें काे खाेलने से संबंधित आदेश की काॅपी नहीं मिली है। चिल्ड्रेन पार्क के संचालक आशुताेष ने कहा कि पार्क पर्यटकाें के लिए पूरी तरह तैयार है। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। वहीं रांची डीएफओ एके दुबे ने कहा कि वन विभाग के तहत आने वाले पार्क काे सैनिटाइज कर दिया गया है। सिर्फ सरकार की चिट्ठी का इंतजार है।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा - “कोविड ...
टोनी पाधाश्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमें कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र...
-
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़...
टोनी पाधाश्रीनगर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। खबरों के मुताबिक सुर...
-
BIG NEWS : देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.71 लाख से...
नई दिल्ली : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार नई उंचाइयों को छू रहा है। देशभर में रविवार को रिकॉर्ड ...