BIG NEWS : लाल किला हिंसा मामले में दो और गिरफ्तारी, आरोपी मोहिंदर, मनदीप को पुलिस ने जम्मू से दबोचा
टोनी पाधा
जम्मू: किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को लाल किला में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को काफी समय से ट्रेस कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सफलतापूर्वक जम्मू से धर-दबोचा। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह है। इन दोनों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हिंसा के अगले दिन यानि 27 जनवरी को मामला दर्ज किया था। 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा की जांच में पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर आ चुकी है और अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों में से एक मोहिंदर सिंह यूनाइडेट कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष है।
इससे पहले, बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिंसा के दौरान लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाले शख्श जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत स्वरूप नगर में परिवार के साथ रहता है। इससे पहले पुलिस ने इसी हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। कई वीडियो फुटेज में मनिंदर दोनों हाथों में तलवार से करतब दिखाते हुए और लाल किला के गुम्बद चढ़ते हुए दिखाई दे रहा था।
पूछताछ में मनिंदर ने बताया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए स्वरूप नगर से वह अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। दो बाइक पर कुल छह लोग इस परेड में शामिल हुए थे। इन्हीं छह में से एक मनिंदर और दूसरा जसप्रीत था। फुटेज में गुम्बद पर मनिंदर तलवार लेकर खड़ा है जिसके बगल में जसप्रीत भी आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहा है।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...