BIG NEWS : भारत-चीन के बीच 20 फरवरी को फिर होगी कमांडर स्तर की वार्ता, चीन ने पहली बार माना गलवान में मारे गए थे उसके सैनिक
सिद्धार्थ सौरभ
नई दिल्ली : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन के बीच जारी सीमा तनाव को लेकर एक बार फिर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत होगी। कल यानी 20 फरवरी को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच 10 वें दौर की वार्ता होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी क्षेत्र की तरफ मोल्दो में भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी। सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी दोनों तटों से विस्थापन के बाद अब अधिकारी दूसरे घर्षण बिंदूओं से विस्थापन पर चर्चा करेंगे। खबर है कि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी हो गई है। इसके अलावा अस्त्र-शस्त्रों तथा अन्य सैन्य साजो-सामान और बंकरों, तंबुओं तथा अस्थायी निर्माणों को हटाने का काम भी गुरुवार को पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक 10 वें दौर की वार्ता में दोनों देशों के कमांडर इस वापसी प्रकिया की समीक्षा भी करेंगे।
चीन के सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सेना के आधिकारिक अख़बार पीएलए डेली के हवाले से बताया है कि चीन ने पहली बार गलवान घाटी में मारे गए अपने सैनिकों ब्यौरा दिया है। चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया कि पिछले साल भारत की सेना के साथ हुई झड़प में उसके पांच सैन्य अधिकारियों और जवानों की मौत हुई थी। हालांकि खबरों के मुताबिक गलवान झड़प में चीन के करीब 40 जवान मारे गए थे। बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल 15 जून को हुए संघर्ष को भारत-चीन सीमा पर पिछले चार दशकों में सबसे गंभीर संघर्ष माना जाता है। इसमें भारत के 20 सैनिकों की मौत हो गई थी। भारत ने अपने सैनिकों के हताहत होने की घोषणा उसी समय कर दी थी और सभी शहीद जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई थी। मगर चीन ने अब तक अपने मारे गए सैनिकों का कोई ब्यौरा नहीं दिया था। हालांकि झड़प के बाद ही भारत सेना ने कहा था कि चीन की सेना को भी बड़ा नुक़सान हुआ था।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...