'सत्य साईं बाबा' फिल्म के सीक्वल का निर्देशन करेंगे अनूप जलोटा
मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा जिन्होंने सत्य साई बाबा में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वे सीक्वल का निर्देशन भी करेंगे और संगीत भी देंगे। ये फ़िल्म जल्द ही शुरू होगी। अनूप जलोटा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि फ़िल्म में सत्य साईं बाबा के अलग इंसीडेंट्स को दिखाया जाएगा। सत्य साई बाबा फ़िल्म की सफलता के लिए एक पार्टी रखी गई जहाँ फ़िल्म के कलाकारों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित मेहमानों में एक्ट्रेस साधिका रंधावा, पंकज बेरी, एकता जैन, अनिल नागरथ, सोमेश्वरी और कई लोग थे।
अनूप जलोटा अपनी नई फ़िल्म में कई कलाकारों के साथ काम करेंगे। एक्ट्रेस, मॉडल और एंकर एकता जैन, पंकज बेरी, सोमेश्वरी मीडिया से रूबरू हुए। आत्मान फिल्म्स के बबनराव घोलप फ़िल्म के प्रेज़ेंटर होंगे और ए वन क्रिएशन के बालकृष्ण श्रीवास्तव निर्माता होंगे। फ़िल्म के सह निर्माता अंकिता और निकिता श्रीवास्तव होंगे। दिनेश सिंह फ़िल्म के कैमरामैन रहेंगे जबकि सचिंद्र शर्मा फ़िल्म की कहानी लिखेंगे। प्रदीप सिंह आर्ट डायरेक्टर, संजय वर्मा एडिटर और सुधाकर शर्मा गीतकार होंगे।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...