BIG NEWS : सरस्वती पूजा विसर्जन के दरमियान गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किस थाने के सामने सड़क जाम
रांची : रांची के पिठौरिया में थाने के करीब बुधवार की रात सरस्वती पूजा विसर्जन के दरमियान गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। खबर के मुताबिक पिठोरिया थाने से 100 मीटर की दूरी पर 45 साल के पारसनाथ बेदिया की हत्या कर दी गई। नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह से ही थाने के आगे सड़क को जाम कर दिया है। पुरूष, महिलाएं व बच्चे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। नतीजा रांची से रामगढ़ वाया पतरातू का रास्ता बंद हो गया है।
हालांकि पुलिस को अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। मेडिकल बोर्ड का गठन कर पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट हो पाएगा की व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है, या किसी दूसरे हथियार से। मृतक के सिर के ऊपरी भाग (तलवे) में नुकीले हथियार जैसी चोट के निशान हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम को नायक मोहल्ले से सरस्वती पूजा के विसर्जन का जुलूस निकला था। इस दौरान मिथुन नायक नाम का युवक फायरिंग कर रहा था, इसी फायरिंग के दौरान अचानक पारसनाथ बेदिया (45 वर्ष) जमीन पर गिर गया। उसके गिरने के दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पारसनाथ बेदिया को तुरंत उठाकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही मौका ए वारदात पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार पहुंचे और पूरी घटना की छानबीन की। पुलिस ने गोली चलाने की आरोपित मिथुन नायक की तलाश की। हालांकि वह फरार हो गया है। पुलिस इस घटना को सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस और गोलीबारी घटना से अलग मानकर चल रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना गोलीबारी और सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस से जुड़ा हुआ नहीं है। यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की गहनता से छानबीन में जुट गई है।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...