राष्ट्रवाद का अवतार ....
उमानाथ लाल दास
धनबाद : भक्ति के आप जितने भी प्रकार कर लें, वह भक्ति ही रहेगा।।प्रेम का विश्लेषण आप लाख कर लें तत्व प्रेम का ही रहेगा। और मेरे हिसाब से राष्ट्रवाद का भी आप अपनी सुविधा से बंटवारा कर लें, पर रहेगा अंततः राष्ट्रवाद ही। और आजकल लिबरलपंथी तो राष्ट्रवाद के नाम पर नाक भौं सिंकोड़ कर कहेंगे, यह वाला नहीं वो वाला, यहां का नहीं वहां का, पूरब का नहीं पश्चिम का, भारत का नहीं यूरोप का राष्ट्रवाद बेहतर है। उन्होंने जो राष्ट्रवाद का पाठ तैयार किया है वह है गंगा जमुनी। और यह तो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, छिः छिः। दुनिया में नाक कट रही है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से नाक भौं सिकोड़ने वाले को सांस्कृतिक क्षेत्रवाद से कोई परेशानी नहीं। जब आप तमिलनाडु में रामचंद्रन, महाराष्ट्र में ठाकरे और झारखंड में सोरेन को बर्दाश्त करेंगे तो देश में आपको गोलवलकर को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। आप शिवसेना तो सही बोलेंगे, पर संघ को गलत कहने से पहले सोचना चाहिए ....
जबकि सच तो यह है कि सांस्कृतिक क्षेत्रवाद ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का वीर्य है। और यह वीर्यपात जब महाराष्ट्र, असम, पूर्वोत्तर, कश्मीर, झारखंड में होता रहा है तो श्रीमान धृतराष्ट्र होते रहे हैं .... आपके हिसाब से यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद खतरा है तो समझिए-सोचिए कि यह राष्ट्रवाद किधर से आया ... भाई अब गुड़ खाएं और गुलगुले से परहेज नहीं चलेगा ....
दरअसल राष्ट्र शब्द से ही नफरत करनेवाले, आक्रांताओं के पक्ष में राष्ट्र की वैचारिकी का घोल तैयार करनेवाले आज राष्ट्रवाद पर सर्वाधिक भाषण पिला रहे हैं ... उनका बस चलता तो अंग्रेजों को थोड़े और दिन दामाद बनाकर रखते और आक्रांताओं की नवजात पीढ़ी को हिंदोस्तान की हुकूमत सौंप देते .... पर अफसोस ऐसा हो न सका ....क्योंकि पूरा का पूरा स्वतन्त्रता संग्राम नेहरु-माउंटबेटन के रिश्ते में तिरोहित नहीं हुआ था ... वह जब डिस्कवरी ऑफ इंडिया लिख रहे थे तो दिनकर संस्कृति के चार अध्याय लिख रहे थे। यह अलग बात है कि दिनकर के लिए भूमिका चचा जान ने ही लिखी थी। यह ठीक उसी तरह की बात है जैसे आर्यसमाज के सामने ईसाईकरण की चुनौती खड़ी करनेवाला गीत ईसा ईसा बोल, तेरा क्या लगेगा मोल लिखने वाले पं श्रद्धाराम ने ही प्रसिद्ध आरती जय जगदीश हरे लिखी थी ....
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...