BIG NEWS : भारत के पराक्रम के आगे झुक गया ड्रैगन, पैंगोंग लेक से पीछे हट रही है चीनी सेना
सिद्धार्थ सौरभ
नई दिल्ली : वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच 10 महीनों से जारी गतिरोध को खत्म करने की कवायद अब तेज हो गई है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण किनारे से चीन और भारत की सेनाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पीछे हट रही हैं। इस प्रक्रिया के पूरे होने में अभी करीब छह-सात दिन और लगेंगे। यह जानकारी रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों ने दी है। सेना की तरफ से मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे से चीन की सेना बंकर, अस्थायी चौकियां और अन्य निर्माण ध्वस्त करते हुए पीछे हट रही है।
इसके अलावा उन इलाकों में चीनी जवानों की तादाद भी लगातार कम हो रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ के कमांडर हर दिन मुलाकात करके सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा करते हैं।
बता दें कि दोनों देशों के बीच बनी सहमति के अनुसार चीन को फिंगर ऐट के आगे सिरीजाप चौकी पर अपनी फौज को ले जाना है। वहीं भारतीय सेना को फिंगर टू-थ्री के बीच स्थित चौकी धन सिंह थापा पर लौटना है। बता दें कि कई साल से यहीं पर भारतीय सेना की स्थायी चौकी है। इसके अलावा दोनों देशों की सेनाओं की गश्त और अन्य गतिविधियां अस्थायी तौर पर बंद रहेंगी।
बता दें कि पैंगोंग झील के किनारे पहाड़ की आकृति अंगुलियों की तरह दिखती है। यही वजह है कि इन्हें फिंगर कहा जाता है, इनकी संख्या आठ है। भारत फिंगर 8 तक अपने क्षेत्र का दावा करता है, वहीं चीन फिंगर 4 तक अपने दावों पर अड़ा है। यही वजह है कि दोनों देशों की सेना कई बार इन क्षेत्रों में आमने-सामने आ जाती है। पिछले कुछ महीनों से तो दोनों देशों की सेनाएं कई स्थानों पर आमने-सामने की स्थिति में लगातार बनी हुई हैं।
झील के उत्तरी तट पर फिंगर 4 और फिंगर 8 के बीच 8 किलोमीटर की दूरी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिंगर 4 क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके अलावा पीएलए अपनी नौकाओं को झील से निकाल रहा है। इससे पहले चीन ने एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के लिए फिंगर 4 पर और झील के दक्षिणी क्षेत्र में सेना के साथ अन्य सुविधाओं में इजाफा किया था। जानकारी के मुताबिक एक बार जब सैनिकों की वापसी सुनिश्चित हो जाएगी, तब दोनों सेनाओं की ओर से गश्त फिर से शुरू की जायेगी।
इसके अलावा भारतीय और चीनी सेना झील के दक्षिणी किनारे से भी पीछे हटने लगी है, जहां दोनों देशों के जवान आमने-सामने थे। वहीं झील के दक्षिणी तट पर तैनात किये गये टैंक भी दोनों देशों की सेनाओं द्वारा वापस बुला लिए गये हैं। बता दें कि भारत और चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग 10 महीने से आमने-सामने है। लेकिन अब सैन्य वार्ता के बाद दोनों देश फिलहाल गतिरोध को समाप्त करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
Similar Post You May Like
-
BIG NEWS : पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ़ रज़ा गिल...
सिद्धार्थ सौरभनई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्...
-
BIG NEWS : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' क...
नई दिल्ली : केरल में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद के दावेद...
-
जून के बाद झारखंड में होंगे पंचायत चुनाव: आलमगीर आ...
रांची : झारखंड में अब जून के बाद ही पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव होंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को र...