BIG NEWS : दुनिया सिर्फ भारत की वैक्सीन का इंतजार नहीं कर रही, हमारे वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर भी उनकी नजर : PM मोदी
सिद्धार्थ सौरभ
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के वैक्सीन का इंतजार सबको है। पीएम ने कहा कि भारत के सामर्थ्य का लाभ सभी को मिलता है, पीएम ने कहा कि देश में ही बने दो वैक्सीन के साथ भारत मानवता के हित में कार्य करने हेतु तैयार है। पीएम ने कहा कि कोविड के समय में भी कई नए टेक स्टार्टअप्स भारत से ही निकल कर आए हैं। भारत ने एक बार फिर अपने सामर्थ्य का परिचय दे दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक ये नरेटिव भी चला कि भारत अशिक्षित है। आज स्पेस के क्षेत्र में हमने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। महामारी के दौरान भारत ने अपनी क्षमताएं दिखा दी हैं। जिस तरह देश दुनिया में खड़ा हुआ, उसकी मिसाल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पीपीई किट, टेस्टिंग किट भारत बाहर से मंगाता था, आज हम इसे एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमारे यहां कोरोना का फैटेलिटी रेट सबसे कम है। हम दो-दो वैक्सीन ला रहे हैं। दुनिया आज भारत की वैक्सीन का इंतजार नहीं कर रही, उनकी हमारे वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर भी नजर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नई पीढ़ी भले ही जड़ों से दूर हो गई हो, लेकिन उनका जुड़ाव भारत से बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना काल में भारत के लोगों ने शानदार काम किया है और ये लोग आस पास के लोगों के प्रति मददगार दिखे। इस दौरान भारत के लोगों ने सेवा भाव का परिचय दिया है। बता दें कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस का विषय आत्मनिर्भर भारत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया गवाह है कि जब भी भारत के सामर्थ्य को सवालिया निशानों से देखा गया है तो हर बार भारतीयों ने इसे गलत साबित किया है। जब भारत पराधीन था तो यूरोप में लोग कहते थे कि भारत आजाद नहीं हो सकेगा। लेकिन भारतीयों ने इसे गलत साबित कर दिया। जब भारत आजाद हो गया तो पश्चिम के लोग कहते थे कि इतना गरीब देश एक साथ नहीं रह पाएगा, यहां लोकतंत्र का प्रयोग सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन भारत ने इसे भी गलत साबित कर दिया। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आज भारत का लोकतंत्र सबसे सफल, सबसे जीवंत है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में उदाहरण बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने शांति का समय हो या संघर्ष का, भारतीयों ने डट कर मुकाबला किया है। औपनिवेशिक चुनौती से लेकर आंतकवाद तक हर मोर्चे पर भारत ने दृढ़ता से कार्य किया है। पीएम ने कहा कि बीते वर्ष में प्रवासी भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान को मजबूत किया है। विभिन्न देशों के राज्य प्रमुख यह बताते हैं कि वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने कठिन समय में कितना बेहतरीन काम किया है।
Similar Post You May Like
-
नरपिशाच था युगांडा का तानाशाह ईदी अमीन
अजय श्रीवास्तव नई दिल्ली :घटना 25 जनवरी 1971 की है,युगांडा के राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे राष्ट्रमंडल की...
-
मेरा दुःख : बड़ा दुःख
प्रशान्त करण(आईपीएस)रांची : मैं अचानक थोड़ा सा दुःखी हुआ हूँ।मैं जानता हूँ कि बहुत सारे लोगों का दुःख...
-
मुश्किल वक्त एक नाव भी सरकार ने नहीं दी....
दिनेश मिश्रा जमशेदपुर :उन्होनें मुझे बताया कि, “हमारा गाँव नरईपुर बगहा-2 प्रखंड में पश्चिमी चंपारण ज...