BIG NEWS : DDC चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नागरिकों ने किया मतदान, कुल 48.62 फीसदी लोगों ने डाला वोट
टोनी पाधा
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। दूसरे चरण में भी नागरिकों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान किया है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 48.62 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। सबसे ज्यादा वोटिंग जम्मू संभाग के पुंछ जिले में हुई है, जहां पर 75.07 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। वहीं कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में सबसे ज्यादा 69.66 फीसदी मतदान हुआ है।
वहीं इस बार भी साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले में सबसे कम 8.67 फीसदी मतदान हुआ है। कश्मीर घाटी में भारी ठंड के बावजूद बुजुर्ग,महिलाएं और पुरूष अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बता दें कि राज्य की 280 सीटों पर आठ चरणों में मतदान होंगे। 28 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसके बाद आज यानी मंगलवार को 43 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान खत्म हुआ है। यह चुनाव प्रकिया 19 दिसंबर तक चलेगी,जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा।
जानिए किस जिले में कितने लोगों ने किया मतदान
1. कुपवाड़ा 58.69
2. बांदीपोरा 69.66
3. बारामूला 28.95
4. गांदरबल 49.14
5. श्रीनगर 33.78
6. बडगाम 43.51
7. पुलवामा 8.67
8. शोपियां 17.28
9. कुलगाम 29.90
10. अनंतनाग 16.09
11. किश्तवाड़ 61.64
12. डोडा 64.80
13. रामबन 66.23
14. रियासी 69.27
15. उधमपुर 62.51
16. कठुआ 60.10
17. सांबा 66.38
18. जम्मू 69.97
19. राजौरी 60.21
20. पुंछ 75.07
Similar Post You May Like
-
एक लाख अभिभावकों में खुशहाल जीवनशैली मेरा उद्देश्य...
मुंबई : कोलकाता में जन्मी रिद्धि देवराह कैंब्रिज विश्वविद्यालय, ब्रिटेन से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्...
-
BIGNEWS : “जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड” फिल्म के निर्...
सिद्धार्थ सौरभ मुंबई :गोवा में 51 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आगाज बीते 16 जनवरी क...
-
BIG NEWS : आतंकी ठिकाना नष्ट, भारी मात्रा में गोला...
टोनी पाधा श्रीनगर :गणतंत्र दिवस के ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की दो बड़ी स...